तीरन्दाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में चार दिवसीय 9 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस तीरन्दाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रतिभागी टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।
उदघाटन पश्चात सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ साथ खेल भावना से प्रदर्शन करने के प्रति जागरूक किया तथा तीर चलाकर 9 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस तीरन्दाजी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के आज प्रथम दिन मेजबान टीम पीएसी मध्य जोन के कप्तान द्वारा उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की आगरा जोन, बरेली जोन, कानपुर जोन , मेरठ जोन, प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन, गोरखपुर जोन, लखनऊ जोन, पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज, पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद एवं पीएसी मध्य जोन लखनऊ के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना से खेलने हेतु शपथ दिलाई। तीरन्दाजी प्रतियोगिता में पुरूष व महिला वर्ग में 30 मीटर व 50 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्द्धा का आयोजन किया जाना है, जिसमे प्रत्येक जोन की टीम से चार-चार पुरुष व महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर उपसेनानायक अरविन्द मिश्र, सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, सहायक सेनानायक राम रतन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार मेजर राजपति यादव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र कुमार यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी आर०टी०सी० चन्द्रेश राव, फार्मासिस्ट जय प्रकाश पाठक एवं वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!