मौसम अली राणा अस्पताल संचालक के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मौहल्ला निची निन्होर चौधरी स्थित राना अस्पताल के संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा किया हुआ है। दो सप्ताह पूर्व एसडीएम महिपाल सिंह और चिकित्सा अधीक्षक इमरान हसन सिद्दीकी ने राना हॉस्पिटल पर छापा मारा था।
मौसम अली राणा अस्पताल मे एक्सपायरी डेट की दवाई मिलने पर मेडिकल स्टोर को सील करते हुए अस्पताल संचालक को तीन दिन के अंदर नोटिस देकर चिकित्सक और अस्पताल संबंधी कागजात दिखाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई भी कागज नहीं दिखाए गए। मामला का संज्ञान लेते हुये चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल संचालक मौसम अली और अस्पताल पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अस्पताल संचालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984

