बिसौली में कुख्यात अपराधी के विरूद्ध चला प्रशासन का चाबुक। थाना बजीरगंज पुलिस ने बजरूल की 3,24500 रूपये की संपत्ति जब्त की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली में राज्य सरकार कुख्यात अपराधी और गैंगस्टरों के खिलाफ कड़े निर्देशो के बाद जिला प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी बजरुल हसन की अवैध सम्पत्ति जब्त की है। जिसमें प्रशासन द्धारा तीन लाख चौवीस हजार पांच सौ रुपये की सम्पति आंकी गयी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बजरुल अपराध की दुनिया का बादशाह माना जाता था।
कुख्यात आरोपी बजरुल के मकान पर तालाबंदी करने गई पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर भी थे। यहां लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे इलाके में मुनादी कराई गई और कुख्यात अपराधी श्री राम के अपराध गिनाए गए। इसके बाद तालाबंदी की गई। तहसीलदार ने बताया कि तकरीबन तीन लाख चौबीस हजार पाँच सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने गोपनीय तौर पर यह रिपोर्ट तैयार कर ली कि इस अपराधी ने असामाजिक क्रियाकलापों को अंजाम देकर इतनी संपत्ति अर्जित की है। कस्बा में उसके घर में काफी सुख सुविधाएं थीं। इस आधार पर तहसीलदार बिसौली और वजीरगंज पुलिस, हल्का लेखपाल,कादरचौक पुलिस की मौजूदगी में राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की। इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स व तहसील प्रशासन मौजूद रहा ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!