म्याऊं इलाके में धरा गया पुलिस कस्टडी से फरार शातिर अरोपी। एसओजी टीम व अलापुर पुलिस ने म्याऊं इलाके से की धरपकड़।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

वहीं देर रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिपाही को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया था।

बदायूं। अलापुर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ चाकू रखने का आरोपी 24 घंटे में ही एसओजी टीम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धर दबोचा गया। आरोपी को टीम फिलहाल गोपनीय स्थान पर अपने साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि अब शनिवार को पुलिस इस शातिर को कोर्ट में पेश करेगी। क्योंकि लिखापढ़ी में अभी काफी वक्त लग जाएगा।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला निवासी सर्वेश समेत दो लोगों को पुलिस ने चाकू समेत गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया और पुलिस ने उसका चालान करके गुरुवार को को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया। बदायूं पहुंचने के बाद प्राइवेट बस स्टैंड के पास से सिपाही सिपाही देवेंद्र व होमगार्ड रामपाल को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर वह भाग निकला। आरोपी के खिलाफ कस्टडी से भागने का मुकदमा तो लिखा ही गया। वहीं देर रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिपाही को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया। वहीं होमगार्ड के खिलाफ भी जिला कमांडेंट को लिखापढ़ी की गई। वहीं टीमों को सर्वेश की हर कीमत पर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।
बताया जाता है। कि आरोपी यहां से भागकर अलापुर के म्याऊं इलाके में पहुंचा और वहां टीम ने शुक्रवार दोपहर उसे धर दबोचा। फिलहाल उससे टीम यह पूछताछ कर रही है कि वह म्याऊं तक कैसे पहुंचा। रात कहां गुजारी, किसने उसे शरण दी और भागने के पीछे क्या वजह रही। क्योंकि चाकू रखने के आरोप में उसकी जमानत चंद दिनों में होने की संभावना थी लेकिन कस्टडी से फरार होने का मुकदमा लिखे जाने के बाद उसे ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ेगा। एसएचओ सिविल लाइंस आरके तिवारी ने बताया कि अलापुर में आरोपी पकड़ा गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!