थाना समाधान दिवस में थाना मसौली में 11 एव थाना सफदरगंज में पांच शिकायते…,

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के कारण करीब साढ़े चार माह से स्थगित थाना दिवस पुनः चालू होने पर आज आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना मसौली में 11 एव थाना सफदरगंज में पांच शिकायते आयी सभी शिकायतें राजस्व से सम्बंधित होने पर निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस टीम का गठन किया गया है।

बताते चले कि विधानसभा चुनाव के कारण 8 जनवरी को आयोजित थाना दिवस के आयोजन के बाद रोक लग गई थी विधानसभा एव विधान परिषद के सम्पन चुनाव के बाद आचार संहिता हटने के बाद शासन एव प्रशासन ने पुनः तहसील एव थाना दिवस के आयोजन के निर्देश दिये हैं। थाना मसौली में अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में मलौली निवासी सत्यदेव त्रिपाठी एव रामतीर्थ ने संक्रमणीय भूमि की पैमाइश कराने की मांग की वही त्रिलोकपुर निवासी पुत्तुलाल, नहामऊ निवासी कन्हैया लाल, सुरसण्डा निवासी आशा देवी, सादामऊ निवासी खुनखून ने चकमार्ग की पैमाइस की गुहार लगायी। सिसवारा निवासी चेतराम ने ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनाने की शिकायत की। बड़ागांव निवासी अब्दुल गनी ने कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के निर्माण की मांग की, वाजिदपुर निवासी फतेहबहादुर वर्मा ने आबादी की भूमि व चौधरीपुरवा निवासी सचिन ने परती भूमि की पैमाइश की मांग की दरवेशपुर निवासी घनश्याम ने मछलीपालन के तालाब की पैमाइश की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस एव राजस्व टीम का गठन किया है। जिसमे प्रभारी निरीक्षक एव राजस्व निरीक्षक आशुतोष पाठक ने 6 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।
थाना सफदरगंज में थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 5 शिकायते आयी जिनमे तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा दो शिकायतों के लिए टीम को रवाना किया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!