आरएसएस का पथ संचलन आज, तैयारियां पूर्ण जीआईसी ऑडिटोरियम से शुरू होगा पथ संचलन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता आज शहर के मुख्यमार्गों से होकर पथ संचलन करेंगे। लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को पथ संचलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आरएसएस पदाधिकारी एवं व्यवस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। पथ संचलन दोपहरबाद 4 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम से शुरू होकर नाका चौराहा, धनोखर चौराहा, निबलेट तिराहा, छाया चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरेगा। स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में कदम-ताल करेंगे। जिला कार्यवाह सुधीर ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस अवसर पर जिला प्रचारक कृष्ण कुमार, शिवपूजन, आशुतोष, पारितोष, शैलेन्द्र व अन्य दायित्वधारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!