अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर सर्राफा व्यवसाई को लूटा
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
फ़तेहपुर, बाराबंकी। अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर सर्राफा व्यवसाई को लुटा पुलिस के हाथ खाली। दुकान बंद कर घर वापस जा रहे सराफा व्यवसाई से अज्ञात बदमाशों ने व्यवसाई को जमकर पीटा तमंचे के बल पर बाइक व दुकान की चाबी लेकर हुए घटना स्थल से हुए फरार अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी व स्थानीय पुलिस ने किया घटनास्थल पर पहुंचे भुक्तभोगी ने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन 24 घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस लुटेरों तक नही पहुच सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दे कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसाई की जमकर पिटाई कर तमंचे के बल पर उसकी बाइक व अन्य सामान लूट की घटना को अंजाम दिया था। दुकानदार से लूटी गई बाइक पुलिस को लावारिस अवस्था मे सड़क किनारे मिली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खपुरवा खानपुर निवासी कृपा शंकर वर्मा दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली। रुकते ही लोहे की राड से हमला कर दिया। कृपाशंकर को मारपीट कर तमंचे के बल पर तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाश उनकी बाइक, दुकान की चाबी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य स्थानों की नाकेबंदी शुरू की तो बदमाश बेलहरा मार्ग पर शारदा नहर पुल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लूटी गई बाइक छोड़ कर फरार हो गए। दूसरे दिन पुलिस व्यवसाई की दुकान के निकट संबंधित प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे खगलने में जुटी। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन पुलिस ने बाइक तो बरामद कर ली लेकिन अभीतक बदमाशो का कोई सुराग नही लग सका है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

