नहाने के दौरान दो बालक गंगा में डूबे, लापता दूसरे बालक का शव मिला
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
रविवार दोपहर गंगा के बसौलिया घाट पर हुआ था हादसा देर शाम तक तलाश में जुटे रहे ग्रामीण एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
सहसवान। खेत पर स्वजनों को खाना देने गए दो बालक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों की तलाश की लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। देर शाम एक बालक का शव बरामद हो गया। जबकि दूसरे बालक का शव सोमवार 11:30 पर मिल गया काफी तलाश करने के बाद कहीं जाकर दूसरे दिन शव मिला शव मिलते ही परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
हादसा तहसील क्षेत्र के बसौलिया गंगा घाट पर हुआ था। गांव बसौलिया निवासी तहब्बर का 13 वर्षीय पुत्र शादान और नासिर का आठ वर्षीय पुत्र फरदीन खेत पर काम कर रहे स्वजनों को खाना देने खेत पर गए थे। इसके बाद वह नजदीक ही बह रही गंगा में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों गंगा में डूब गए। स्वजनों और ग्रामीणों ने बालकों की तलाश शुरू कर दी।सूचना मिलते ही एसडीएम महीपाल सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, सीओ चन्द्रपाल सिंह, कोतवाल संजीव शुक्ला, राजस्व निरीक्षक सतीश शर्मा, लेखपाल पुष्पेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम कछला से गोताखोरों को बुला कर तलाश कराई गई तो फरदीन का शव बरामद हो गया जबकि शादान का शव आज सोमवार 11:30 बजे कहीं जाकर मिला शादान का शव मिलते ही गांव में देखने वालों का तांता लग गया ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

