डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। डीआरडीए गांधी सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमे मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार, उपायुक्त उद्योग उमेश चंद्र, सहायक आयुक्त शिवानी सिंह, आईआईए के अध्यक्ष प्रमीत कुमार सिंह जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड बाराबंकी में अवस्थापना सुविधाओं जैसे स्ट्रीट लाइट और सड़कों की मरम्मत, बंद पड़ी नालियों की साफ सफाई, फायर स्टेशन निर्माण से संबंधित प्रकरण पर जिलाधिकारी द्वारा आरएमएस आईडीए को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं उद्योग स्थापना हेतु जनपद में अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभागों से सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए क्रियाशीलता से उद्योगीयों की समस्याओं/लंबित प्रकरण को निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की गहन समीक्षा भी की गई और सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का उद्यमियों के बीच व्यापक प्रसार प्रचार सुनिश्चित करने हेतु श्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक के अंत में उपायुक्त उद्योग द्वारा 100 दिन कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले वृहद लोन मेले की जानकारी प्रदान की गई, जिसमे जनपद के सभी विभागों की लाभार्थिपरक योजनाओं में आवंटित 1500 ऋण वितरण के लक्ष्य की पूर्ति हेतु शीघ्र ही एक बैठक किए जाने का अनुरोध किया गया, जिसे जिलाधिकारी द्वारा मई के प्रथम सप्ताह में आहूत करने के निर्देश दिए।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!