भाकियू ने की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग एसडीएम को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

हैदरगढ़, बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के सिद्धौर विकास खंड अंतर्गत उस्मानपुर ग्राम पंचायत में भू माफिया के कब्जे में पड़ी सैकड़ों बीघा भूमि को कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लॉक इकाई सिद्धौर के उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बृजपाल सिंह ने बताया है कि भूमि गाटा संख्या 359, 360, 405, 916, 272, 779, 770, 788 ,789एवं 790 पर वेदमाता गायत्री विद्यालय के माध्यम से अवैध रूप से दबंग भू माफियाओं द्वारा कब्जे कर लिए गए हैं जिसकी जांच कराकर खुलासा किए जाने की जरूरत है यही नहीं लगभग चार दर्जन चक मार्ग एवं रास्ता भी अवैध कब्जेदारों से तत्काल मुक्त कराए जाने एवं किसानों को अपने खेत जोतने का मार्ग दिलाने के लिए कार्यवाही किए जाने की जरूरत है। जिससे किसानों को अपनी फसल समय से बोने का मौका मिल जाए और किसानों की आय दोगुनी करने का सरकार का मंसूबा सफल हो सके। किसान नेता ने चारागाह खलिहान कब्रिस्तान बंजर भूमि, घूर गड्ढा, चक मार्ग एवं रास्तों पर किए गए अतिक्रमण की जांच करा कर उक्त भूमि अवैध कब्जेदारों से बिना देरी किए तत्काल खाली कराई जाए। किसान नेता ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं होती तो किसान यूनियन सत्याग्रह करने पर बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

 

Don`t copy text!