क्षेत्र पंचायत बंकी गांव के विकास से नही रहेगा अछूता: सुरेश यादव
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
बाराबंकी। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत बंकी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख आशा यादव ने की। जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव थे। बैठक में गत वर्ष कराये गये कार्याे की पुष्टि की गई और नई कार्य कराये जाने की कार्य योजना बनी। मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि ब्लाक में कोई भी आमजन मानस को परिवार रजिस्टर नकल मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये कही दौड़ना न पड़े आम जनता का कोई भी कार्य रूकने न पाये। और सदर विधायक ने कहा कि क्षेत्र पंचायत बंकी में कोई भी गांव विकास के लिये अछुता नही रहेगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भुल्लुर प्रसाद यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुषमा सैंगर, जेई एम.आई. पवन कुमार, पशुधन प्रसाद अधिकारी पंकज वर्मा, जल निगम जेई आशीष द्विवेदी, ए.डी.ओ. पंचायत शुभनाथ पाठक, शिवा यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य जय किशन यादव, विनोद यादव, प्रधान राम चन्द्र यादव, बाबू जी सहित तमाम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहें।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

