कूटरचित दस्तावेज तैयार कर किसान की जमीन को धोखे से कराया बैनामा सगे मौसेरे भाई सहित पाँच लोग शामिल

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

सीएम, डीएम व एसपी सहित उच्चाधिकारियों की चौखट पहुंचा मामला

हैदरगढ़, बाराबंकी। एग्रीमेंट के बहाने जालसाजों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक गरीब किसान की बेशकीमती जमीन को धोखे से बैनामा करा लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कूट रचित दस्तावेज तैयार कर ट्रैफिक पुलिस इस्पेक्टर द्वारा उससे जालसाजी से बैनामा कराया गया है, जिसमें उसके सगे मौसेरे भाई सहित पाँच लोग शामिल है। वहीं धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित कई उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है। उक्त मामला थाना लोनीकटरा क्षेत्र के जौरास गांव से जुड़ा हुआ है। उच्च अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में उक्त गांव निवासी संतोष पुत्र स्व रमेशर ने बताया कि वह गरीब व अशिक्षित व्यक्ति है, जो किसी तरह मजदूरी कर जीवन यापन करता है लखनऊ के पुलिस लाइन तेलीबाग में तैनात ट्रैफिक पुलिस इस्पेक्टर आलोक कुमार पुत्र अतवारू निवासी ग्राम चौकी धरसंड गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर व लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव निवासी आकाश गौतम पुत्र राजेश गौतम व बीरू कुमार पुत्र सुदामा के अलावा ककरी गांव निवासी अंकित गौतम पुत्र राजकुमार, इसी गांव निवासी धीरज कुमार पुत्र राम करन उसे यह कहकर ग्राम कल्ली पीजीआई लखनऊ से ले गए कि एक जमीन का विक्रय होना है जिसमें आपकी गवाही लगनी है इसके बदले आपको कुछ पैसा भी मिल जाएगा। ग्राम कल्ली पश्चिम निकट पुलिस चौकी के पास फूटपाथ पर उसका बड़ा भाई पुत्तीलाल फास्ट फूड की दुकान लगाता है। पीड़ित संतोष का आरोप है कि उसे बहला फुसलाकर उक्त सभी लोग उसके हिस्से की बेशकीमती जमीन का अगले दिन 28 मार्च को धोखाधड़ी कर उससे तहसील हैदरगढ़ में जमीन गाटा संख्या 1181 का बैनामा आलोक कुमार के नाम करा लिया गया। आकाश गौतम उसके सगा मौसेरा भाई है जिसके विश्वास में आकर वह जालसाजी का शिकार हो गया। जहां उससे गवाही बताकर बैनामा के कागजातों पर धोखे से हस्ताक्षर बनवा लिए गए। संतोष कुमार का कहना है कि बैनामा कराने के पहले उक्त लोगों द्वारा उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया था जिससे वह अपना मानसिक संतुलन खो चुका था उसका मौसेरा भाई आकाश गाड़ी चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है बाकी अंकित, बीरू कुमार व धीरज कुमार दलाल किस्म के व्यक्ति है जिनका यही पेशा है। वहीं जब 29 मार्च को पीड़ित द्वारा उक्त बात अपने भाइयों से बताई गई तो उसके बड़े भाई ने तहसील जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि गाटा संख्या 1181 का 1/7 के भाग के हिस्से का पंजीकृत बैनामा हो चुका है जिससे उसके होश उड़ गए। वहीं शिकायत में आरोप लगाया है कि बैनामा कराने वाले ट्रैफिक इस्पेक्टर आलोक कुमार द्वारा शिकायत करने पर जेल भेजवाने सहित तरह-तरह की धमकियां भी दी गई है। जिसके बाद पीड़ित ने सूबे के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित कई उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जानमाल की धमकी देने वाले ट्रैफिक इस्पेक्टर व धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!