खुली बैठक में आरती देवी बनी कोटेदार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम वाजिदपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर मंगलवार को हुई खुली बैठक में बुद्ध भगवान स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आरती देवी ने 16 लोगो का अधिक समर्थन प्राप्त कोटेदार बनी। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत वाजिदपुर के कोटेदार रामसजीवन की मृत्यु के बाद रिक्त हुई कोटे की दुकान छुलहा बन्नी से सम्बंद थी। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान रामनिवास की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में अवर अभियंता प्रमोद कुमार गौतम, एडीओ पंचायत जानकीराम की उपस्थिति में कोटे की दुकान का चयन हुआ। कोटे की दुकान के लिए दो महिला स्वयं सहायता समूह आमने सामने आये जिसमे बुद्ध भगवान स्वयं सहायता समूह वाह साईं राम स्वयं सहायता समूह के समर्थको को अलग अलग गिनती की गयीं जिसमें बुद्ध भगवान स्वयं सहायता समूह की आरती देवी के पक्ष में 238 लोगो ने समर्थन किया। वही साई राम स्वयं सहायता समूह की रेशमा देवी के पक्ष में 222 लोगो ने समर्थन किया जिसमें आरती देवी 16 मतों से ज्यादा समर्थन प्राप्त कर कोटेदार के रूप में चयन हुई। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव आशीष कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, सियाराम, महेश प्रताप सिंह, राधेश्याम पाल, आशीष कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

