बच्चों में देश का भविष्य, इनको संभालना हमारी जिम्मेदारी: बीएल वर्मा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984

बदायूँ। गांव-गांव लाइब्रेरी के लिए आयोजित किया गया पुस्तक दान कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि इस देश का भविष्य यह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनको मुकाम तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है। केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि देश हर प्रदेश और जनपद गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार हो इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र में तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। जिसमें से यह पुस्तक दान योजना भी एक महत्वपूर्ण योगदान गांव के बच्चों की शिक्षा में निभाएगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम दीपा रंजन और सीडीओ ऋषिराज के नेतृत्व में पुस्तक दान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां जनपद भर से अधिकारी स्वयंसेवी संस्थाएं सामाजिक संस्थाएं ग्राम प्रधान समेत सभी लोग पुस्तक दान करने के लिए आए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री के हाथों में पुस्तक दान करके की गई। पुस्तक दान करने वाले सभी का केंद्रीय मंत्री द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। डीएम दीपा रंजन ने बताया कि जनपद के 1037 ग्राम पंचायतों में यह लाइब्रेरी खोली जा रही है। जहां गांव के बच्चे निशुल्क किताबें लेकर पढ़ाई सकेंगे और अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकेंगे। वीडियो ऋषिराज ने बताया कि गांव की लाइब्रेरी बनकर तैयार है काफी किताबें रखवा भी दी गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान बदायूं 9719216984

Don`t copy text!