रोजगार सेवकों ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जनपद में प्रथम आगमन पर विकास भवन मोड़ पर जिले भर के सैकड़ो रोजगार सेवकों ने जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया। श्री मौर्या पार्टी के प्रशिक्षण शिविर व विकास कार्यों की समीक्षा करने जिले में आये थे विकास भवन मोड़ पर सैकङो की संख्या में उपस्थित रोजगार सेवकों ने फूल मालाओं व नारों से भव्य स्वागत किया। वहीं महामंत्री दिलीप यादव, प्रभारी जमनेश कनौजिया ने फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप से रवि वर्मा, शुशील कुमार, राम गनेश, जितेंद्र कुमार, शकील अहमद, मांधाता सिंह, विनोद राव, रमाकांत, महादेव, अशोक, मुकेश, रवि सिंह, धु्रव, अंजनी दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!