कराया गया बलवा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बुधवार को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया । इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए बल्वा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जनपद के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!