हजारो की नगदी व जेवरात चुराकर रफूचक्कर हुए चोर
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
हैदरगढ, बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खैरही मजरे रुकनूद्दीन पुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने एक घर को अपना निशाना बनाते हुए छत के रास्ते से घर के अंन्दर प्रवेश होकर हजारों की नगदी जेवरात सहित अन्य गृहस्थी समान चुराकर रफूचक्कर हो गये सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीडित गृह स्वामी ने डायल 112को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खैरही मजरे रुकनुद्दीन पुर गांव निवासी मैनेजर पुत्र स्व विश्राम पाल रोज की भांति शुक्रवार की रात खा पीकर अपने परिजनों के साथ घर पर सो रहे थे इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर छत के सहारे अंदर दाखिल हो गए और कमरे मे रखे बक्से का ताला तोडकर जेवरात, हजारो की नगदी व अन्य गृहस्थी समान लेकर रफूचक्कर हो गये। सुबह भुक्तभोगी को मामले की जानकारी हुई तो डायल 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामी से घटना की जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है थाना प्रभारी का कहना है मामला संज्ञान मे आया है जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

