चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों को दिशा निर्देश….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का अवलोकन संयुक्त निदेशक डॉ0 सोमेन्द्रनाथ द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं की बाबत जानकारी हासिल की और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सकों को दिशा निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक डॉ0 सोमेन्द्रनाथ ने रविवार को यहां पीएचसी उधौली एव दादरा पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने सबसे पहले उधौली पीएचसी परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी में साफ सफाई व चिकित्सा सेवाओं की बाबत जानकारी ली। इसके बाद पीएचसी दादरा मेले का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव को सरकारी चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए तथा प्रसव सुविधा पर रेनू वर्मा की प्रशंसा की। निरीक्षण के मौके पर डॉ0 हासिम अंसारी, अखिलेश पटेल, हिमांशु मिश्रा, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

