न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रही दलित महिला

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

दरियाबाद, बाराबंकी। एक तरफ योगी सरकार अपराधियों भू माफियाओं पर बुलडोजर चलवा रही है वही दूसरी तरफ तस्वीर इससे परे है। मामला दरियाबाद का है जहाँ की दलित महिला का आरोप है कि कुछ लोगो ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रहे है लेकिन जब महिला व उसके पति ने इसका विरोध किया तो महिला को भू माफियाओ ने पीट डाला। वही कई दिन बीत जाने के बाद भी महिला की प्रार्थमिकी नही दर्ज की गई किन्तु महिला ने हार नही मानी। बताते चले कि कोतवाली दरियाबाद की महिला तारा देवी का आरोप है कि उसकी कृषि योग्य भूमि है जिसपर दरियाबाद के ही निवासी अजहर उर्फ पुतान पुत्र कमरुद्दीन,मैनुद्दीन,बदरुद्दीन पुत्र मैनुद्दीन, शिब्बू पुत्र कमरुद्दीन, यूसुफ पुत्र अलगू, मुजम्मिल पुत्र नफीस,नफीस पुत्र हफीज,मुशीर ने दिनांक 11/1/2022 महिला की जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे और पहले से बने बाउंड्री को कुदाल फावड़े से तोड़ने लगे वही महिला के मना करने पर महिला को जाति सूचक गालियां दी साथ ही महिला से मारपीट की थी।जिसपर महिला ने कोतवाली दरियाबाद में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी किन्तु पुलिस की तरफ से महज खानापूर्ति ही कि गई जिससे भूमाफियाओं के हौसले और बढ़ गए जिसके बाद 15/1/2022 को महिला के साथ पुनः मारपीट की गई लेकिन महिला को न्याय दिलाने वाला कोई नही मिला। वही मामले में अब महिला ने थक हार के प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!