ऑपरेशन मुक्ति बाल विवाह में बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन प्रतियोगिता में बच्चों को परुस्कार देकर सम्मानित किया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति 4.0 के तहत मिशन शक्ति अभियान के माध्यम ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल विवाह रोकथाम करने के लिए विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु आयोजन किया गया। सोमवार को बंकी ब्लॉक के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय गुलरिया गार्दा में ऑपरेशन मुक्ति अंतर्गत एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रथम द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ बालिकाओं को पुरुस्कार के रूप में लूडो, डायरी, स्केच पेन, रबर, कटर देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय की प्रधानाध्यापक पारुल शुक्ला ने महिलाओं व बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना ज्ञान आधूरा है जिसके कारण आएदिन घटना देखने को मिल रही है । उसका यही कारण है जो महिलाएं जागरूक नही है उन्हें शिक्षा की आवश्यकता है अगर महिलाएं भी पड़ी लिखी होती तो शायद वो भी अपने पैरों पर खड़ी होती। महिलाओं को पुरषो के सामान दर्जा दिया जाता महिलाओं व बालिकाओं को सिर्फ घर के काम के लिए शुरू से लगा दिया जाता रहा है और आज भी सरकार महिलाओं एवं बेटियों के लिए तमाम योजनाओं को जमीन पर लागू कर दिया। महिलाओं, बेटियों को हर जगह बराबर का हिस्सा दिया जाने लगा है वो चाहे पुलिस की नौकरी हो य फिर आर्मी की हो हर जगह बराबर सम्मान दिया जा रहा। मिशन शिक्त अभियान तभी सफलतापूर्वक माना जायेगा जब महिलाएं व बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित मानी जायेगी। वही जिला समन्वयक प्रियंका रावत ने सरकार की योजनाओं के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। इस मौके पर रुचि शर्मा, अभिषेक रंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

