फतेहपुर से साईं पीजी कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने किया प्रतिभाग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ, लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राजधानी में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
फतेहपुर, बाराबंकी। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, अयोध्या शोध संस्थान उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ , लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राजधानी में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला से संबंधित बड़े-बड़े कालेजों व महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बाराबंकी फतेहपुर से साईं पीजी कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया जिसमें साईं पीजी कॉलेज बीए चित्रकला प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान मिश्रा ने अन्य कला प्रतिभागियों को जोरदार टक्कर देते हुए 5 शीर्ष पुरस्कारों में से एक (रू10000)का पुरस्कार अपने नाम किया। शेष चार पुरस्कारों में शकुंतला विश्वविद्यालय, गोयल इंस्टीट्यूट और एमिटी यूनिवर्सिटी व टेक्नो इंस्टिट्यूट शामिल रहे।। प्रतियोगिता में चित्रों का मूल्यांकन विश्व विख्यात चित्रकार बद्रीनाथ आर्य के शिष्य देश के जाने-माने वाश चित्रकार डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने किया और सभी विजेताओं को बधाई दी । पुरस्कार प्राप्ति के बाद महाविद्यालय आगमन पर समस्त प्रवक्ता व प्राचार्य डॉ आशुतोष जी राव एवं प्रबंधक विपिन राठौर जी ने मुस्कान मिश्रा को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रबंधक विपिन राठौर ने कहा कि मैंने तो सिर्फ एक पौधा रोपा था जिसकी शाख पर नए-नए फूल खिल रहे हैं और अपनी खुशबू जिले और प्रदेश स्तर पर बिखेर रहे हैं। इनके लिए कला प्रवक्ता विनोद सिंह जी का कुशल मार्गदर्शन व सानिध्य छात्र छात्राओं को मिलता रहता है जिनके कठिन परिश्रम और प्रयास से छात्र-छात्राएं निरंतर कला क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं और महाविद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय से खुशी ,चंचल वर्मा, आंचल वर्मा ,धर्मेंद्र यादव, धनपाल को प्रतिभागिता पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि छात्रों को महाविद्यालय की ओर से विशेष अवसर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एक अध्यापक राजकुमार दिग्विजय सिंह अखिलेश जी एवं सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

