साहब, एआरटीओ का बाबू धमकाने पहुंचा घर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

उच्च स्तर तक बात पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।

बदायूँ। एआरटीओ कार्यालय में रिश्वतखोरी के चलते अवैध तरीके से मृतक की बाइक उसके भाई के नाम ट्रांसफर कराने वाले लिपिक ने अब अपनी गर्दन बचाने को दबंगई दिखानी शुरू कर दी है। लिपिक के परिजनों को घर पहुंचकर घमकाया। इसक परिजनों ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह से मिलक शिकायत की। बीते दिनों एआरटीओ कार्यालय में बाइक ट्रांसफर के नाम पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था। इसके पीछे कार्यालय मंत तैनात लिपिकों कारनामा सामने आया था। लिपिक ने मृतक की बाइक उसके भाई के नाम ट्रांसफर करवा दी। इसके एवज में 15 हजार रुपये का सौदा हुआ। मामला मीडिया में सुर्खियों में आया तो सभी हैरत में पड़ गए। शुरुआत में एआरटीओ दफ्तर के जिम्मेदार अधिकारियों ने लिपिक और खुद की गर्दन बचाने के लिए मामला दबाना चाह, लेकिन उच्च स्तर तक बात पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।

परिवार के लोग सोमवार को एसएसपी के लिए भेजे पत्र में शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी जहीर अहमद ने बताया कि उनके बेटे बशीर अहमद की मौत वर्ष 2021 में हो गई थी। इसके बाद उनका दूसरा बेटा नजीर अहमद बशीर अहमद की बाइक को अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए एआरटीओ दफ्तर पहुंचा तो वहां पर तैनात लिपिक मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कानूनी तौर पर ट्रांसफर कराने में काफी कागजी कार्रवाई करनी होगी। लिपिक ने कहा कि वह सीधे तौर पर उसके नाम बाइक ट्रांसफर करवा देगा। इसके बाद उसने एक व्यक्ति को बुलाकर उससे 15 हजार रुपये में सौदा करा दिया। बाइक ट्रांसफर होने के बाद उनको फर्जीवाड़े की जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले ही यह मामला चर्चा में आया तो उनको जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अपने कुछ साथियों के साथ लिपिक उनके घर आया और कहा कि वह उनको बचा देगा इसके बदले उनको कुछ कागजों पर दस्तखत करने होंगे। जहीर अहमद ने हस्ताक्षर करने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!