बाल विवाह विषय पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत 100 विशेष कार्य योजना तैयार की है जिसके अंन्तर्गत अप्रैल से जून माह तक प्रदेश में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। महिला कल्याण द्वारा अभियान 4.0 के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय जहांगीराबाद में जागरुकता रैली निकली गई। जिसमे बच्चों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई और बाल श्रम के संबंध में जागरूक किया गया। बाल विवाह के संबंध में बच्चों द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरुकता किया गया। जिसमे बच्चों द्वारा बाल विवाह निषेध संबंध में नारे लगाकर रैली निकली गई। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुनम शुक्ला, वन स्टॉप सेंटर से रूबी श्रीवास्तव, स्कूल प्रबंधक सभी अध्यापिका सहित सभी बच्चे मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में आदि लोगों ने रैली में प्रतिभाग किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

