नाली विवाद में वृद्ध की हत्या मचा हड़कम्प
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। सरकारी नाला की उखड़ी पड़ी ईंटो को ले जाने से मना किया तो दबंगो ने वृद्ध पर ईंटो से हमला करके मार डाला। पुलिस ने चार नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम अल्लीपुर निवासी रामदीन गौतम उम्र करीब 56 साल कचेहरी बाराबंकी में कई वकीलो के साथ मुंसियाना करते थे। वादी मुकदमा मृतक के पुत्र प्रभाकर ने बताया कि घर के पास एक सरकारी नाला है। जिसका कुछ हिस्सा उखड़ा पड़ा है। जिसकी ईंट कुछ लोग उठा कर अपने घर ले जा रहे थे। गुरुवार समय करीब 6 बजे साम को मृतक ने ईंट ले जाने से मना किया पीड़ित ने बताया कि इसी बात से नाराज परिवार जिससे ममूली पुरानी रंजिश थी ने आग बबूला होकर हमला कर दिया वृद्ध पिता जमीन पर गिर गए। बताया कि एक समूचा ईंटा से उसके पिता के सीने पर मार दिया इस जोरदार हमले से पिता की सांसे थम गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि कई साल पहले हमलावर परिवार से मारपीट हुई थीं। बोलचाल नही था। पिता का मना करना उन्हें इतना आग बबूला कर देगा अंदाजा नही था। मृतक के पुत्र प्रभाकर न बताया को तहरीर देकर धनराज 35 पुत्र बहादुर गौतम अनुज 20 पुत्र धनराज विपिन कुमार 18 धनराज रेखा पत्नी धनराज को नामजद किया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
रो-रोकर माँ बेटी का हुआ बुरा हाल
पिता की दर्दनाक मौत से सबसे ज्यादा बेटी शिवरात्री 20 और उसकी वृद्ध मां विजय कुमारी परेशान दिखी। रो रो कर बेटी कह रही थी कि पापा ने कहा था बड़ी बिटिया से ज्यादा दहेज देकर अपनी छोटी बिटिया की शादी धूमधाम से करूँगा। सिसकते हुए कहा सारे अरमान काफूर हो गए। वही मां कह रही थी कि अब किसके सहारे जिऊंगी। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

