पूर्व ग्राम प्रधान के निधन पर छाई शोक की लहर
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
टिकैतनगर, बाराबंकी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांवा के पूर्व ग्राम प्रधान के आस्मिक निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार टिकैतनगर से सटा बनगांवा गाँव के पूर्व ग्राम प्रधान गिरधारी लाल यादव का रविवार की सुबह ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वहीं राजा राजीव कुमार सिंह के साथ पूर्व ग्राम प्रधान गिरधारी लाल यादव ने राजनीति की शुरुआत की और कई साल ग्राम प्रधान रहे व राज्य मंत्री व राजा राजीव कुमार सिंह के खास रहे।
खुशी का माहौल बदला अचानक मातम में
वहीं पूर्व ग्राम प्रधान गिरधारी लाल यादव की पोती सुमन यादव का विवाह 9 मई 2022 को होना सुनिश्चित हुआ और घर में सभी लोग हर्षाेल्लास के साथ विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे कि अचानक खुशियों की जगह मातम में बदल गई जिसके कारण परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

