देश को आधुनिक बनाने की पहल टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण: सतीश शर्मा टैबलेट स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
दरियाबाद, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत तहसील मेे मुख्यालय पर स्थित पटेल पंचायती महाविद्यालय स्नातक-स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण रविवार को 1 बजे पटेल पंचायती महाविद्यालय के परिसर मे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश शर्मा द्वारा वितरण किया गया इसी क्रम पटेल पंचायत कालेज ऑफ फार्मेसी एवं आकांक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल स्मार्टफोन टैबलेट वितरण किया गया इस मौके परउपस्थित राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने समस्त छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे टैबलेट व स्मार्टफोन के जरिये तकनीकी से जुडकर अपनी शिक्षा विभिन्न आयामों व देश दुनिया की तमाम खबरों से जुड सकें। वितरण समारोह में मुख्य रूप से सदस्य जिला पंचायत अभिषेक वर्मा, नोडल अधिकारी/प्रशासक अमन वर्मा. प्राचार्य फार्मेसी मयंक तिवारी, प्राचार्य आई.टी.आई. आशीष यादव, मण्डल अध्यक्ष विवेक तिवारी, राकेश लोधी, रूपेश सिंह लकी, पवन सिंह रिंकू, कमलेश वर्मा, संजय वर्मा, मधुकर तिवारी, भैरवप्रसाद रावत, रेखा रावत, राजीव मिश्रा, दीपक कसौंधन आदि पदाधिकारीगण, छात्र/छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहें।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

