पुलिस विभाग ने 100 यूनिट किया रक्तदान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। रविवार को मातृत्व दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह के प्रेरणा स्वरूप रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित पुलिस अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर का शुभारम्भ प्रभारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के द्वारा स्वयं रक्तदान करते हुए किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अपराध, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला राम किशन राणा, थानाध्यक्ष लोनीकटरा गजेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष घुंघटेर अमर कुमार चौरसिया तथा जनपद के विभिन्न चौकी प्रभारी, उ.नि.गण एवं मुख्य आरक्षी,आरक्षी महिला आरक्षी, रिक्रूट आरक्षी व विभिन्न पुलिस कार्यालयों में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगणों द्वारा बढ़ चढ़ कर स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के सम्भ्रान्त नागरिकों,पत्रकारों, जन प्रतिनिधियों,समाज सेवियों द्वारा तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान का पुनीत कार्य किया गया। मातृत्व दिवस के अवसर पर बाराबंकी पुलिस द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब 100 यूनिट रक्तदान किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

