पुलिस ने अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लिए

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। बिनावर थाना क्षेत्र के जंगल में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी है। सुनवाई न होने पर लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लिए जबकि अन्य लोग भाग जाने में सफल रहे।
थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव के निकट जंगल में रातों-रात बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीन और डंपरों से खनन चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि थाना पुलिस की शह पर खनन कई दिनों से हो रहा था। थाने में सूचना देने पर कोई सुनवाई नहीं होती थी, जिस पर शुक्रवार रात मिट्टी के अवैध खनन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर दौड़ी पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से पकड़ लिए जबकि मशीन और आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी एक माफिया के हैं। सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद ने थाने में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!