करंट से लगने से युवक की मौत। पिता ने पशुओं से खेत की रखवाली को दौड़ाया था करंट, चपेट में आया बेटा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। करंट की चपेट में आकर रविवार दोपहर युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह मक्का के खेत की रखवाली कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। जिले के उझानी कोतवाली इलाके के छतुइया गांव निवासी सोमवीर का बेटा लकी (19) फसल की दोपहर में रखवाली कर रहा था। अचानक वह खेत में घूमता हुआ आगे निकला। वहां उसके पिता ने चारों ओर तारकशी करवाई थी। जिसमें करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आकर लकी छटपटाने लगा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने यह देखा तो मौके पर जा पहुंचे और बमुश्किल लकी को लाइन से अलग करके परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
ग्रामिणों के मुताबिक सोमवीर ने जानवरों से खेत की सुरक्षा के लिहाज से तारकशी करने के बाद उसमें करंट छोड़ा था। ताकि कोई जानवर खेत में दाखिल हो तो करंट लगने पर वह भाग निकले।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तारकशी को एचटी लाइन से जोड़ रहे तार को जब्त कर लिया है। पिता सिसकते हुए कह रहा कि जानवरों से खेत की सुरक्षा के चक्कर में औलाद गंवा बैठा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 सहसवान- बदायूं 9719216984

