दो पक्षों के धार्मिक स्थलों के निर्माण पर आपत्ति, पुलिस ने रुकवाया कार्य।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। दो अलग-अलग धार्मिक स्थलों के निर्माण कार्य पर शनिवार को दोनों पक्षों द्वारा विरोध जताया गया। बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा और निर्माण कार्य को रुकवाने के आदेश दिये। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों धार्मिक स्थलों के निर्माण कार्यों को रुकवा दिया है। कोतवाल ने दोनों पक्षों को समझाकर यथास्थिति रखने की हिदायत दी है।
मामला बिसौली नगर के दबतोरी रोड स्थित कॉलोनी का है। यहां एक धार्मिक स्थल पर कॉलोनी के ही कुछ लोग चहारदीवारी करा थे। इधर, इसी कलोनी में धार्मिक स्थल निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को चहारदीवारी होने की जानकारी पर भाजयुमो के कुछ नेता मौके पर पहुंच गये। उन्होंने इस निर्माण कार्य पर आपत्ति जतायी। इसके बाद भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महामंत्री नितिन मिश्रा, मंत्री शुभम शर्मा, मनोज टाटा और राजू कोरी एसडीएम ज्योति शर्मा के पास पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने के लिये एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने पुलिस को आदेश देकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसी दूसरे पक्ष ने भी दूसरे धार्मिक स्थल के निर्माण पर अपत्ति जताकर निर्माण कार्य रुकवाने के लिये एसडीएम से मांग की। इस पर एडीएम ने मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के चलते मंदिर के निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने दोनों निर्माण कार्य रुकवा दिये गये।
बिना प्रशासन की अनुमति के कोई धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं कराने दिया जायेगा। प्रकरण की जांच के लिये तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर दी गयी हैं।
-ज्योति शर्मा, एसडीएममुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

