इस्लामनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
गोली लगने से एक बदमाश व एसओजी का सिपाही घायल, एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बदायूँ। इस्लामनगर में पुलिस एवं फैजगंज बेहटा में गल्ला व्यापारी से लूटपाट करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग में एक बदमाश एवं सिपाही के गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते दिनों फैजगंज बेहटा में गल्ला व्यापारी से लूटपाट के बाद पुलिस एवं एसओजी टीम लगी हुई थी। एसओजी टीम को शनिवार की रात दो बजे सूचना मिली, लूटपाट की घटना में शामिल बदमाश मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव आंवला निवासी मोहम्मद कंवर अपने साथियों के साथ इस्लाम नगर की ओर जा रहा है। चंदौसी इस्लामनगर मार्ग पर बरारी पुल के समीप पहुंचते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी तभी दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। मुठभेड़ में मोहम्मद कमर के अलावा एसओजी के सिपाही पुष्पेंद्र को भी गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के दौरान पुलिस ने दावा किया गया है कि मोहम्मद कमर के साथ मौजूद उसके साथी इमरान और इलायची भी मौजूद थे, लेकिन रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों लोग मौके से फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस ने आरोपी बदमाश मोहम्मद कमर के पास से एक बाइक एवं दो की नकदी के अलावा तमंचा भी बरामद किया है।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

