ब्राजील के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाये जाने पर भाकियू ने जताया विरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा ज्ञापन
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। विश्व व्यापार संगठन में भारत के गन्ना किसानों के हितों पर हमले के विरोध में गणतंत्र दिवस समारोह 2020 में ब्राजील के राष्ट्रपति का मुख्य अतिथि के रूप में भारत यात्रा का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध जताया है।इसके साथ ही प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देकर ब्राजील को विश्व व्यापार संगठन से अलग करने की मांग की है। गौरतलब रहे कि ब्राजील ने यह दावा किया है कि भारत द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाली समर्थन मूल्य डब्लूटीओ द्वारा अनुमोदित सीमा से अधिक है, जबकि उसके अनुसार विकासशील देशों के लिए कुल उत्पादन के लिए समर्थन मूल्य 10 प्रतिशत तक ही स्वीकृत है। ब्राजील ने यह भी कहा है कि भारत गन्ना किसानों को उनके लागत मूल्य के 99 प्रतिशत बराबर सब्सिडी प्रदान कर रहा है जो गलत है। ब्राजील के इसी तर्क से देश के गन्ना किसानों में काफी आक्रोश है। जिसको देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने भारत द्वारा गणतंत्र दिवस पर ब्राजील के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाये जाने पर कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। भाकियू ने पीएम मोदी से यह मांग की है कि ब्राजील की मंशा देश के गन्ना किसानों के हित मे साफ नही है।वह यहां के किसानों पर हमला करके अपने देश की चीनी यहां खपाने की जुगत में हैं,जो किसानों के साथ अन्याय होगा।अतः ब्राजील को विस्व व्यापार संगठन से बाहर रखा जाए। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,जिला संरक्षक उत्तम सिंह,राम सेवक रावत,संजय रस्तोगी,रामानन्द वर्मा, ओम प्रकाश, डीके वर्मा, पन्नालाल आदि उपस्थित रहे।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

