बाराबंकी। मण्डलीय सरस मेला 2020 का आयोजन 26 जनवरी से 2 फरवरी तक जीआईसी आॅडीटोरियम ग्राउण्ड में किया जायेगा। मण्डलीय सरस मेला में प्रमुख उत्पादों में जरी, जरदोजी, स्टाल, साड़ियाॅ, हैण्डीक्राफ्ट, कढ़ाई, कालीन, दरी, खादी, बेड शीट, ड्रेस मेटेरियल, बैंगिल(चूड़ी) ज्वेलरी, बिन्दी, सिल्क साड़ी, मसालों का उत्पाद, दोना पत्तल, चिकनकारी वस्त्र, सेनेट्री पैड, बैग, जूता, चप्पल, आर्गेनिक बीज व खाद भण्डार, अचार, मुरब्बा, सिरका, कास्मेटिक, खिलौने, सोलर प्रोडक्ट, क्राकरी, दलिया बेसन, आर्गेनिक सब्जी, शुगर फ्री चावल, फास्ट फूड, नमकीन उत्पाद आदि है। मण्डलीय सरस मेले में कुल 213 स्टालों को लगाया जायेगा, जिसमें जनपद के स्टाल-63, अन्य जनपदों के स्टाल-68, ओडीओपी के स्टाल-10, अन्य विभागीय स्टाल-30 तथा अन्य आरक्षित स्टाल-42 है। सरस मेला में मनोरंजन कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक, ऊॅट की सवारी, भिन्न-भिन्न प्रकार के झूले भी लगाये गये है। निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ-साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से बेबी शो का आयोजन किया जायेगा। मण्डलीय सरस मेले में टेक्नीकल सेशन (तकनीकी सत्र) का भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से सम्बन्धित, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से सम्बन्धित, महिला हेल्प लाइन से सम्बन्धित, यातायात से सम्बन्धित, डायल 112 से सम्बन्धित, प्रेरणा एवं दीक्षा ऐप से सम्बन्धित, कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम, पशु पालन विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित, भूमि सुधार एवं कृषि विभाग से सम्बन्धित, वैकल्पिक ऊर्जा, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित, रेशम विभाग से सम्बन्धित, नाबार्ड द्वारा कृषकों हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम, औद्यानिक एवं औद्याधीय खेती पर विस्तृत चर्चा, योग पर विशेष चर्चा, कार्यक्रम, क्रीड़ा पर तकनीकी सत्र, फूड न्यूट्रीशियन-बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्त्री रोग एवं बाल रोग पर तकनीकी सत्र, ब्यूटी सैलून सम्बन्धित तकनीकी सत्र(एलीजा एवं लेकमे) द्वारा सेशन किये जायेंगे। मण्डलीय सरस मेले में भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन एवं बिक्री भी की जायेगी। इस मेले में जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, आजमगढ़, प्रयागराज शामिल रहेंगे।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts

