हड़ियाकोल पहुंचे पुनिया, मरीजों का जाना हाल

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में बच्चों की हार्निया के आपरेशन के साथ सर्जरी शिविर की शुरूआत हो गयी। किशन उम्र 1 वर्ष, रवि आयु 2 वर्ष ईशा नगर लखीमपुरखीरी, भूप कुमार आयु 5 वर्ष, आकाश आयु 4 वर्ष लहरपुर सीतापुर, आयुष उम्र 5 वर्ष, सूरज आयु 10 साल, आर्यन 9 वर्ष बहराइच, रूपेश आयु 4 वर्ष, पवन कुमार आयु 6 वर्ष गोण्डा के सफल आपरेशन देश के प्रख्यात सर्जन डाॅ. गुमान सिंह पीपाड़ा कोलकाता, डाॅ. एच.एस. राठौर जयपुर, डाॅ. बीएम सोनी, डाॅ. एस.के. सामर, डाॅ. जेएल कुमावत उदयपुर, डाॅ. अन्जू अग्रवाल नई दिल्ली, डाॅ. ऊषा बोहरा, डाॅ. ऊषा बन्सल अपोलो अहमदाबाद, डाॅ. एल सेन, डाॅ. अजय अग्रवाल, डाॅ. नीलाभ अग्रवाल, डाॅ. अर्चना अग्रवाल लखनऊ ने हार्निया, हाइड्रोसील, गायनी (बच्चेदानी) के आपरेशन किये। प्रकाश जी समोहता, सम्पत जी थियेटर इन्चार्ज, हेमन्त पालीवाल, ओम प्रकाश टेलर, लक्ष्मण लाल शर्मा, मिट्ठू लाल धाकड़, भगवान दास, सुरेश चन्द्र सोनी, निकिता सोनी, दिव्या सोनी, तरूण सोनी, नीलेश सोनी नर्सिंग टीम। पाइल्स के आपरेशन करने वाले डाॅक्टर लक्ष्मी कान्त आचार्य, जयन्त आचार्य, अरूण व्यास, बाबूलाल जैन ने 80 पाइल्स के सफल आपरेशन किये वहीं राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया राज्य सभा सांसद ने शिविर में पहुँचकर मरीजों का हालचाल जाना व देशभर से आये हुए सेवाभावी डाॅक्टरों से भेंट कर उन्हें मानव सेवा के कार्य के लिए बधाई दी। डाॅ. पुनिया ने श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी राम ज्ञान दास जी महराज से भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। महराज जी ने श्री पुनिया को रामायण की प्रति भेंट की। डाॅक्टर पुनिया ने अपनी सांसद निधि से रैन बसेरे में तिमारदारों के लिए शौचालय व स्नानघर बनवाने के लिए महराज को आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजेन्द्र वर्मा नगर अध्यक्ष, मोहम्मद मोहसिन जिला अध्यक्ष, सरजू शर्मा, सुरेश यादव, मुईनुद्दीन सभासद, शेरू उपस्थित थे।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!