कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नही होगारू रामबाबू द्विवेदी जन्मदिन पर 1001 गरीब व निर्धनों को कम्बल किया वितरित

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट


बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर 1001 गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक बैजनाथ रावत, विधायक रामनरेश रावत समेत अन्य अतिथियों का स्वागत माल्यापर्ण व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। समारोह में कवियों, विद्यार्थियों, पत्रकारों व अन्य सम्मानितजनों सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समरसता भोज का भी आयोजन किया गया। देवली गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम जनमानस का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से देर शाम तक चलता रहा। पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नही आने दी जायेगी। उन्होने कहा कि रामबाबू द्विवेदी ऐसे नेता है जो अपनी खुशियों को आम जनता के साथ मनाते हैं और आम जनमानस से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम मेजबान भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान बहुत जरुरी है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नही किया जायेगा। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जनसूमह के बीच रखा। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य रामकुमार मिश्र, पूर्व चेयरमैन रामशरण पाठक, अम्बरीश चतुर्वेदी, कमलेश अवस्थी, अशोक शुक्ला, प्रद्युम्न कुमार बाजपेई, रामकुमार बाबा समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय सम्मानितजन व आम जनता मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत मिश्रा ने किया।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट 

Don`t copy text!