मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत दादरा के रिक्त कोटे की दुकान की चयन को लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक अवध किशोर वर्मा की पत्नी सरोज वर्मा को कोटेदार के रूप चयन किया गया। अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कोटे के चयन के लिए प्रस्ताव मांगे गये। जिसमे पूर्व सैनिक अवध किशोर वर्मा की पत्नी सरोज वर्मा ने कोटेदार के रूप में आवेदन किया किसी अन्य के आवेदन न आने पर सर्वसम्मति से सरोज वर्मा को कोटेदार के रूप में चयन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव विकास पाण्डेय, सतीश कुमार वर्मा, मनीष शुक्ला, गोदराज वर्मा, आशीष कुमार वर्मा, दयानन्द, सियाराम, आशीष कुमार, सत्यनाम ग्राम प्रधान प्रतिनिध मो0 आमीन सहित 8 सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।
Related Posts

