विद्याज्ञान परीक्षा में अंशिका मुस्कान ने किया नाम रोषन
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। प्रदेश स्तर की होने वाली विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में विकास खंड बनीकोडर के कम्पोजिट विद्यालय कोटवासड़क की कक्षा 6 की दो छात्राओं अंशिका वर्मा पुत्री निर्मल कुमार वर्मा और मुस्कान पुत्री करन ने परीक्षा के प्रथम चरण में अपना नाम लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है । दिनांक 15 मई को द्वितीय चरण की लखनऊ में सम्मलित होगी द्य बनीकोडर ब्लॉक से केवल इन्हीं दोनों बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शर्मिला सिंह ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश स्तर की होती है जिनमे कम आय वर्ग के पास हुए बच्चों को विद्याज्ञान में प्रवेश मिलता है जहां पर उन्हें निशुल्क आवासीय शिक्षा मिलती है। जैसा कि ज्ञात है कि विद्याज्ञान संस्था राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित संस्था है ऐसे संस्था में परिषदीय बच्चों का नाम आना परिषदीय विद्यालयों के शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर विकास को दर्शा रहा है जबकि आम जनमानस में कांवेंट विद्यालयों के प्रति आकर्षण बढ रहा है ऐसे समय में कांवेंट के बच्चो को परिषदीय बच्चों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा में मात देना निश्चित रूप से परिषदीय विद्यालयों की छवि को निखारता है। सफल बच्चो ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों को दिया है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

