चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने परिवारिक कलह के चलते लगाई फांसी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़, बाराबंकी। शुक्रवार को विगत 3 दशकों से विपणन केंद्र मंगलपुर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/लेखाकार के रूप में कार्य कर रहे एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैजुल्लागंज लखनऊ निवासी 52 वर्षीय ऋषि कांत मिश्रा का शव शुक्रवार की दोपहर आम के पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर विपणन केंद्र पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकते शव को नीचे उतरवाकर इसकी सूचना परिजनों को दी और फिर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पता चला है कि उक्त कर्मचारी की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी जिसकी वजह से मृतक घर जाने की वजह ज्यादातर विपणन केंद्र पर ही स्थित कमरे में निवास करता था। आज वह विपणन केंद्र पर अकेला था। जिसके चलते ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी पता चला है कि दोपहर बाद विपणन केंद्र पर पहुंचे किसी ग्रामीणों ने ऋषि कांत का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता देखा जिसकी सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!