5 वर्षीय बच्ची को मसौली पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। हाईवे पर भटक रही 5 वर्षीय बच्ची को मसौली पुलिस ने बरामद कर कड़ी मेहनत कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची को पाकर माता पिता की आँखों में खुशी के आँसू झलक आये तथा पुलिस को धन्यवाद दिया।
बताते चलें कि रविवार को थाना मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर लड़खड़ाते पैरों से बाराबंकी की ओर जा रही 5 वर्षीय बालिका को देखकर दीपक नाम के व्यक्ति ने बालिका को मसौली पुलिस के हवाले कर दिया प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बच्ची को मिठाई एव बिस्कुट खिलाकर नाम पता पूंछा तो बच्ची ने अपना नाम अल्फिया पुत्री सद्दाम बताया तथा गांव का नाम न बता पाने पर हलकान पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बालिका के माता पिता का पता लगाकर ग्राम पंचायत बांसा निवासी सद्दाम को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, उपनिरीक्षक माया यादव , प्रधान प्रतिनिधि बड़ागांव नूर मोहम्मद ने बच्ची को सौपा काफी देर से बच्ची की तलाश में जुटे परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू झलक आये और पुलिस को धन्यवाद दिया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!