अमरीकी राष्ट्रपति के बयान के बाद फ़िलिस्तीनियों का ज़बरदस्त बयान

फ़िलिस्तीनी प्रशासन ने अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस के बारे में किसी भी प्रकार के अमरीकी फ़ैसले को रद्द कर दिया है।
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रवक्ता नबील अबू रदीना ने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस के संबंध में फ़िलिस्तीन का दृष्टिकोण अटल है और फ़िलिस्तीनी प्रशासन, इस्राईल के अतिग्रहण की समाप्ति और ऐसे फ़िलिस्तीनी देश के गठन का इच्छुक है जिसकी राजधानी बैतुल मुक़द्दस हो।
उन्होंने डील आफ़ सेन्चुरी नामक अमरीकी षड्यंत्रकारी योजना को भी रद्द कर दिया। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह मंगलवार को ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेनयामीन नेतेनयाहू से मुलाक़ात से पहले सेन्चुरी डील का अनावरण करेंगे।
ज़ायोनी शासन के टेलीवीजन चैनल-13 ने सेन्चुरी डील का अनेक ब्योरा बताते हुए कहा है कि यह ब्योरा एक साल पहले का है और इस अवधि में अमरीकी अधिकारियों ने इसकी शर्तें इस्राईल के हित में बदल दी हैं।

Don`t copy text!