यूरोपीय संसद में मानवाधिकार आयोग की प्रमुख मैरी अरीना ने यूरोपीय देशों के प्रमुखों से कहा है कि वह सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में होने वाली बैठक में भाग न लें।
अलजज़ीरा की रिपोर्ट अनुसार यूरोपीय संसद में मानवाधिकार आयोग की प्रमुख मैरी अरीना ने सऊदी सरकार द्वारा अमेज़न कंपनी के मालिक जेफ़ बेसोज़ का मोबाइल हैक कर लिए जाने के रहस्योद्धाटन के बाद यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के प्रमुखों से कहा है कि वह नवम्बर के महीने में रियाज़ में होने वाले ग्रुप-20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दें।
उन्होंने अमेज़न कंपनी के मालिक के मोबाइल फ़ोन को हैक करने की सऊदी अधिकारियों की कार्यवाही को बहुत ही खेदजनक बताया।
ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेषज्ञों ने बुधवार 22 जनवरी को घोषणा की कि उन्हें जो सूचनाएं प्राप्त हुई है उनके अनुसार अमेज़न कंपनी के मालिक जेफ़ बेसोज़ का मोबाइल सऊदी क्राउन प्रिंस बिन सलमान के एकाउंट से हैक कर लिया गया था।
एमाज़ोन कंपनी की सुरक्षा टीम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद घोषणा की है कि सऊदी अधिकारियों ने जेफ़ बेसोज़ का मोबाइल डाटा चुरा लिया है और उनका मोबाइल हैक लिया था। (
Related Posts

