डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। एसएलएमजी वेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड  ए-6/1औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड बाराबंकी में बन्द पड़ी नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में भूखण्ड संख्या-ए-6/20 का भौतिक कब्जा इकाई स्वामी को दिलाये जाने सम्बन्धी प्रकरण, फायर स्टेशन के निर्माण हेतु आगणन प्रस्ताव, यूपीएसआईडीसी द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्र/एग्रो पार्क, कुर्सी रोड में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण नये विद्युत कनेक्शन व लो वोल्टेज की समस्या, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में रोड संख्या 23 व 28 पर आवागमन पर असुविधा के दृष्टिगत मार्गाे की मरम्मत एवं चौड़ीकरण सम्बन्धी प्रकरण, श्रम विभाग के श्रमिकों के पंजीकरण सम्बन्धी प्रकरण, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत ऋण की समीक्षा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी से कहा कि स्ट्रीट लाईटों, कब्जा सम्बन्धी प्रकरण, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, वोल्टेज की समस्या सहित मार्गाे की मरम्मत तथा चौड़ीकरण के कार्य को तत्काल पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही श्रमिकों से सम्बन्धित योजनाओं का पूरा लाभ श्रमिकों को दिया जाये। स्वरोजगार योजनान्तर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर योजना का लाभ पहुॅचाये। निवेश मित्र की समीक्षा में समय सीमा के  बाद लंबित सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा भी उद्यमियों की अनवारी रोड पर ट्रैफिक जाम से उत्पन्न समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। बैठक में जनपद में स्थित सभी  गौशाला में भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उद्यमियों को  अंतर्गत  भूसा दान करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया एवं उक्त कार्य हेतु सीवीओ एवं अपर जिलाधिकारी महोदय से समन्वय स्थापित करने हेतु भी कहा गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारीएकता सिंह, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी फतेहपुर, उपायुक्त उद्योग उमेश चन्द्र, सहायक आयुक्त शिवानी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी निन्दूरा, आरएम यूपीआईएसआईडीए, अपर जिला सूचनाधिकारी आरती वर्मा, संरक्षक हितेन्द्र कुमार सहित उद्यमुगण व सम्बन्धित जनपदस्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!