अधिशासी अधिकारी ने टैक्सी स्टैंड के लिए परिवहन निगम बस स्टैंड का लिया जायजा। वही नगर पालिका की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के पूर्व चिन्हित स्थानों को भी देखा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। मुख्यमंत्री द्धारा 48 घंटे के अंदर प्रदेश भर में अवैध टैक्सी स्टैंड तथा ओवरलोडिंग को समाप्त करने के दिए गए निर्देशों पर अधिशासी अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ नगर में पैदल भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया वहीं उन्होंने परिवहन निगम के खंडहर रूपी बस स्टैंड को टैक्सी स्टैंड के रूप में परिवर्तन करने के लिए एआरएम बदायूं को पत्र भेजते हुए अनुमति मांगी है। वही वही अधिशासी अधिकारी ने नगर में सरकारी संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण हटाए जाने के लिए चिन्हित स्थानों को भी देखाl
ज्ञात रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिशासी अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्धारा 48 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में ओवरस्पीडिंग एवं डग्गामार मारी वाहन तथा अवैध रूप के टैक्सी स्टैंड बंद कराए जाने के निर्देश दिएl मुख्यमंत्री का आदेश जिला प्रशासन को मिलते ही अधीनस्थों को जिलेभर में अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए जिस पर अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार पालिका अधीनस्थों के साथ अवैध रूप से संचालित होने वाले टैक्सी स्टैंड ओं का जायजा लिया परंतु नगर में कहीं रूप से अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं मिला अपितु टेंपो चालक ई-रिक्शा तांगा स्टैंड को नगर के मुख्य बाजार स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के खंडहर बस स्टेशन को देखने अवश्य पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन में घूम कर स्थिति का जायजा लिया अधिशासी अधिकारी ने खंडार रूपी बस स्टेशन को टैक्सी स्टैंड बनाए जाने के लिए एआरएम बदायूं को पत्र भेजकर पालिका का टैक्सी स्टैंड बनाए जाने के लिए अनुमति मांगी है।वहीं अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका की खाली पड़ी भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए पालिका द्धारा किए गए चेन्नई स्थानों का पैदल चलकर जायजा लिया तथा स्थिति का अवलोकन किया l
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया की नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण को हटाने का अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन से पुलिस बल विधुत कर्मियों की टीम तथा राजस्व टीम को सहयोग के लिए पत्र लिखा गया है। नगर में पालिका की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शीघ्र ही पुलिस बल के सहयोग से हटा दिया जाएगा यह अभियान जब तक चलेगा जब तक की पालिका की खाली पड़ी समस्त भूमि पर पालिका का कब्जा नहीं हो जाता अधिशासी अधिकारी ने पालिका की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है। कि वह स्वयं अतिक्रमण ध्वस्त कर ले अगर पालिका जेसीबी की मशीन से अतिक्रमण हटाती है तो उस पर होने वाला व्यय उपरोक्त अतिक्रमण करने वालों से ही वसूला जाएगाl
अधिशासी अधिकारी के साथ कमर जमशेद कदीर उल हसन उर्फ गुड्डू सहित कई पालिका अधीनस्थ उपस्थित थे
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

