राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों को मंजूरी दी, कुंवर दिव्यांश सिंह के साथ 54 लोगों को मिलेंगे पुरस्कार
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी । जनपद के शीला भवन, मकदूमपुर निवासी कुंवर दिव्यांश सिंह जो डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एशोशिएट डीन छात्र कल्याण, अध्यक्ष सूक्ष्मआण्विक एवं जैवभौतिकी प्रयोगशाला, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब लखनऊडा.डी.बी.सिंह के सुपुत्र कुंवर दिव्यांश सिंह को इस वर्ष महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरी से
जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया है इसके पूर्व भी कुंवर दिव्यांश सिंह राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के साथ ही साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदय, गृहमंत्री महोदय, विभिन्न विभागों के मंत्रीगणों के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश राज्य के राज्यपाल महामहिम राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उपमुख्यमंत्री, अनेकों जनप्रतिनिधियो आदि द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ० डी० बी० सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत के राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों (2019) को मंजूरी दी है। इसमें 54 लोगों को ये पुरस्कार दिए जाने की मंजूरी बनी है, जिसमें सात लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, आठ को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 39 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक के तौर पर चिन्हित किया है। वहीं, इसमें 05 पुरस्कार मरणोपरांत हैं।इस अवसर पर नंदिनी कालेज आफ स्पेशल एजुकेशन की प्रबंधिका डॉ० विनीता सिंह, सुभाष चंद्र बोस पी०जी०कालेज के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज कुमार, दयानंद बछरावां पी० जी० कालेज के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, समृद्धि कुंवर, डॉ देशदीपक, डॉ नसीम सिद्दीकी, डॉ प्रवीण कुमार,समाजसेवी मान्यता प्राप्त पत्रकार हाजी सरवर अली रिज़वी आदि ने कुंवर दिव्यांश सिंह को बधाई दी।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
Related Posts

