दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में भजन पूजन की रही धूम …
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में भजन पूजन की धूम रही तथा जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार सुबह से ही कस्बा मसौली स्थित भगवतदास हनुमान मंदिर पर लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए कतारों में लगें रहे।तो वही शहरी वीर बाबा मन्दिर पर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे आसपास के कई ग्राम मसौली मुजापुर देवकलिया बुद्वीपुरवा डेढवा बडागांव के लोगो ने पुडी सब्जी खीर का प्रसाद ग्रहण किया आयोजक शानू यादव पप्पू सोनी मायाराम वर्मा सन्तोष डा0सत्रोहन लाल विश्वकर्मासुधीर यादव रामकिशुन सुनील कोटेदार विशाल यादव बलराम डा0दिलीप विश्वकर्मा आदि भक्त गण मौजूद रहे। सहकारी संघ बड़ागांव पर सभापति श्यामलाल वर्मा द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया तथा ग्राम पंचायत बड़ागांव निवासी राम प्रताप वर्मा, राम प्रवेश वर्मा द्वारा छोला चावल का वितरण किया गया, बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर
सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इसीक्रम मे डिगम्बरनाथ मंदिर पर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास गाँवो के तमाम भक्तो ने भाग लिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

