स्वास्थ्य कर्मियों को सिलेंडर में आग लगने पर उस पर काबू पाने के तरीकों के प्रति जागरूक किया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन अधिकारी पीसी गौतम ने मॉक ड्रिल कर स्वास्थ्य कर्मियों को सिलेंडर में आग लगने पर उस पर काबू पाने के तरीकों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी पीसी गौतम ने स्वास्थ्य कर्मियों को मार्क ड्रिल के माध्यम से सिलेंडर में आग लगने पर उस पर काबू पाने के तरीकों को बताया गया। अग्निशमन अधिकारी ने खेत खलिहान के पास बीड़ी, सिगरेट न पीये और न ही किसी को पीने दे, गैस सिलेंडर से आग की लपटें निकलते समय सूती कपड़े को पानी में भिगोकर लपटों को बंद कर देने आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों को पंपलेट बांटकर आग से बचाव के उपाय बताये । इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार, नोडल अधिकारी डॉ0 प्रीति वर्मा, डॉ0 अनुप्रिया थडानी, डॉ0 आर एस वर्मा, डॉ0 मनोज कुमार वर्मा, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार राही, कपिल देव, संजय सिंह, मो0 कुफैल, रोहित रॉय, प्रभाकर, प्रभाकर, रजनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!