परिषदीय विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की तैनाती उर्दू पढ़ने वाले बच्चों के स्कूलों में करने की मांग
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्रदेश के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों की मनमानी के कारण परिषदीय विद्यालयों में तैनात उर्दू शिक्षकों की तैनाती मुस्लिम इलाको को छोड़कर ऐसे विद्यालयों में तैनाती की गई है जिसमे एक भी बच्चा उर्दू पढ़ने वाला नही है। कस्बा मसौली निवासी जुहैब किदवाई ने शिक्षा निदेशक एव बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को पत्र लिखकर परिषदीय विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की तैनाती उर्दू पढ़ने वाले बच्चों के स्कूलों में करने की मांग की है।
कस्बा मसौली निवासी समाजसेवी जुहैब किदवाई ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रेषित पत्र में बताया कि उर्दू शिक्षकों की तैनाती मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों /उर्दू पढ़ने वाले बच्चों के विद्यालयों में करने का आदेश है परिषदीय विद्यालयों में उर्दू अध्यापकों की तैनाती तो है मगर जनपदीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में हुए आदेशों को नज़रअंदाज़ करके मनमानी तरीके से शिक्षकों की सुविधानुसार एक से ज्यादा उर्दू शिक्षकों को ऐसे परिषदीय विद्यालयों में तैनात कर दिया गया है जहां पर एक भी उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्रायें शिक्षारत नहीं है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि भविष्य में जनपद के अंदर होने वाले स्थानांतरण/समायोजन/निलंबन से बहाल तथा गैर जनपद से आने वाले उर्दू शिक्षकों को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र/उर्दू पढ़ने वाले बच्चों के विद्यालयों में ही तैनात किए जाने के पुनः आदेश जारी करने की मांग की है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

