अतिक्रमण पर फिर चला प्रशासन का बुलडोजर एसडीएम के सख्त तेवर से अतिक्रमणकारियों में दहशत, दी चेतावनी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। कस्बा रामनगर में स्थानीय दुकानदारों के द्वारा सड़क के दोनों ओर जबरदस्त तरीके से किए गए अतिक्रमण पर आज प्रशासन का बुलडोजर चल गया। उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में कस्बे के अंदर अतिक्रमण को हटवाया गया लखनऊ बहराइच मुख्य मार्ग पर स्थित बुढ़वल चौराहे पर दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर हटाने की चेतावनी दी गई। उप जिलाधिकारी सुश्री तान्या की अगुवाई में अधिशासी अधिकारी मनीष राय थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आज रामनगर कस्बे में रामनगर से बदोसराय जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों और अतिक्रमण हटाया गया पुलिस प्रशासन की टीम को देखकर तमाम दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए कुछ लोगों ने अपने आप सड़क तक किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवा दिया इस दौरान उपजिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण फैलाया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम लखनऊ गोंडा मुख्य मार्ग पर स्थित बुढ़वल चौराहे पर पहुंची जहां पर ठेला फल और पान की दुकानें लगाने वाले लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही थी। उनमें हड़कंप मच गया दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने अपने ठेले और गुमटियों को हटाना शुरू कर दिया। उप जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों को तत्काल सड़क दोनों तरफ किए गए अवैध कब्जे को हटा लेने की हिदायत दी और कहा कि कल फिर अभियान चलाया जाएगा अतिक्रमण कारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!