हैदरगढ़, बाराबंकी। मंगलवार को इस योजना का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज श्रीमती अर्चना के मार्गदर्शन में ब्लॉक की ए आर पी श्रीमति रेनू सिंह द्वारा अपनी माताजी की प्रथम पुण्य तिथि पर 5 गरीब व मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप ये साइकिल प्रदान की गई।गरीब बच्चियां व उनके अभिवावक प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल पाकर बेहद खुश थे। उन्होंने कहा की वो भी अपनी बच्चियों को अच्छी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना चाहते है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज संजय कुमार शुक्ल, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज, आर.पी यादव व रश्मि रावत की भी गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव सागर सिंह, ए.आर.पी अनीता गुप्ता, ए.आर.पी सुभाष चंद्र व अनेकों शिक्षक गण की गरिमामई उपस्थिति रही। जिनमें सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे बच्चियों को प्रोत्साहित करने वाला कार्य बताया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

