बाराबंकी। ज्येष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर विकास खंड बंकी की ग्राम शुक्लाई में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शामिल होते हुए मनोज कुमार प्रधान पति ने भक्त जनों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार ने कहा कि संकटमोचन हनुमान मनुष्यो का कष्ट हरने वाले है सच्चे मन से आराधना करने से भक्तो के बिगड़े काम संवरते है धार्मिक कार्यों में ईश्वर का वास होता है और आत्मा की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर समाजसेवी यूसुफ अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भंडारे जैसे धार्मिक आयोजनों से भाईचारे व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा मिलता है ऐसे आयोजनों से देश के गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर राम दास यादव पूर्व प्रधान, हरिनाम वर्मा, राम औतार यादव, राम शरन यादव, राकेश यादव, रामसमुझ यादव, आशीष यादव, जितेंद्र, नी लेश वर्मा, मोहित वर्मा, यूसुफ अब्दुल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं नगर के सत्यप्रेमी नगर स्थित भुईहारे बाबा मंदिर परिसर में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी जेब खर्च को इकट्ठा कर शरबत, पानी का भंडारा लगाकर लोगों को वितरित किया। बच्चों मे उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर देवांश सिंह, अनमोल वर्मा, मनीष सिंह, कृष्णा वर्मा सहित तमाम मोहल्ले के बच्चे उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

